फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल्स में अंडरडॉग बनकर खेलना चाहता हूं: सौम्यजीत

Sat, 05 Jan 2013 12:18 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सौम्यजीत घोष को इस साल टेबल टेनिस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन इस युवा पैडलर का कहना है कि उन्हें इस प्रतियोगिता में ‘अंडरडॉग’ बनकर खेलना ही पसंद है। यह 19 वर्षीय खिलाड़ी सात जनवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता से पहले किसी तरह का दबाव नहीं लेना चाहता है क्योंकि उन्हें अचंता शरत कमल, हरमीत देसाई और मौजूदा चैंपियन एंथनी अमलराज से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


देश के नंबर वन खिलाड़ी सौम्यजीत ने कहा, ‘मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिये कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं टूर्नामेंट में अंडरडॉग बनकर जाना पसंद करूंगा क्योंकि इससे मेरे पर अधिक दबाव नहीं रहेगा। इस बार प्रतिस्पर्धा कड़ी है। मैं निश्चित तौर पर खिताब का प्रबल दावेदार नहीं हूं।’
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें