पुरस्कार की श्रेणियां
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 में चार प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को सम्मानित करना है, बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना भी है।
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और उत्कृष्ट योगदान के लिए।
- अर्जुन पुरस्कार: खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार उत्कृष्टता दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार: खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और कोचिंग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कोचों के लिए।
- राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: खेल संस्थाओं और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए।
खेल जगत के लिए अवसर
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025, खिलाड़ियों और कोचों के लिए प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। यह उनके करियर और उपलब्धियों को मान्यता देने का एक बड़ा अवसर है। पिछले वर्षों में इन पुरस्कारों ने कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ख्याती दिलाई और उन्हें और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
आइए पिछले साल के विजेताओं की लिस्ट देखते हैं...