फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: सोमवार से शुरू होगी राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, 31 टीम भाग लेंगी

Sun, 03 Nov 2024 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

लीग चरण में प्रत्येक टीम अपने पूल में हर टीम के खिलाफ खेलेगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएगी जो 13 नवंबर को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल 15 नवंबर को जबकि फाइनल और तीसरे नंबर के लिए खेले जाने वाला मैच 16 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
हॉकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : www.freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप सोमवार से चेन्नई में शुरू होगी जिसमें देशभर की 31 टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता 16 नवंबर तक चलेगी जिसमें टीमों को आठ पूल में बांटा गया है। लीग चरण में प्रत्येक टीम अपने पूल में हर टीम के खिलाफ खेलेगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएगी जो 13 नवंबर को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल 15 नवंबर को जबकि फाइनल और तीसरे नंबर के लिए खेले जाने वाला मैच 16 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूल ए में गत चैंपियन हॉकी पंजाब के साथ दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी तथा छत्तीसगढ़ हॉकी शामिल हैं। पूल बी में हॉकी हरियाणा, तेलंगाना हॉकी, हॉकी हिमाचल और हॉकी मिजोरम जबकि पूल सी में तमिलनाडु की हॉकी यूनिट, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी अंडमान और निकोबार शामिल हैं। पूल डी में हॉकी कर्नाटक, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी उत्तराखंड और त्रिपुरा हॉकी शामिल हैं। पूल ई में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा का मुकाबला पुडुचेरी हॉकी, हॉकी राजस्थान और हॉकी अरुणाचल से होगा। पूल एफ में उत्तर प्रदेश हॉकी, दिल्ली हॉकी, केरल हॉकी और हॉकी जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। पूल जी में हॉकी झारखंड, हॉकी महाराष्ट्र, गोवा हॉकी और हॉकी गुजरात जबकि पूल एच में मणिपुर हॉकी, हॉकी बंगाल, हॉकी बिहार और असम हॉकी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें