फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Boxing: सिमरनजीत, जैस्मिन और स्वीटी फाइनल में, पूजा भी पदक से एक कदम दूर

Tue, 26 Dec 2023 10:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम की अनुक्षिता बोरो और सेना की अरुंधति चौधरी के 66 किलो भारवर्ग का फाइनल होगा। अनुक्षिता ने हिमाचल की दीपिका को और अरुंधति ने नगालैंड की संजू को एकसमान 5-0 से हराया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्केबाजी के दौरान युवा खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में खेलने वालीं पंजाब की सिमरनजीत कौर ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी के 60 किलो भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने हरियाणा की मनीषा मौन को कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में 4-3 से हराया। दोनों मुक्केबाज विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं। अब उनकी टक्कर राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता 22 साल की सेना की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया से होगी जिन्होंने हिमाचल प्रदेश की मेनका देवी को 5-0 से हराया। 
विज्ञापन


असम की अनुक्षिता बोरो और सेना की अरुंधति चौधरी के 66 किलो भारवर्ग का फाइनल होगा। अनुक्षिता ने हिमाचल की दीपिका को और अरुंधति ने नगालैंड की संजू को एकसमान 5-0 से हराया। इसके अलावा 48 भारवर्ग में मीनाक्षी ने मंजू रानी को पराजित किया। इसके अलावा रेलवे की सोनिया लाठेर पंजाब की मनदीप कौर को 4-1 से हराकर 57 भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके अलावा स्वीटी बूरा (81 भारवर्ग) और पूजा रानी (75) भी फाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें