फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NADA: नाडा के निलंबन के खिलाफ बजरंग ने किया दिल्ली हाई कोर्ट का रुख, इस टूर्नामेंट में लेना चाहते हैं हिस्सा

Tue, 10 Sep 2024 03:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

21 जून को नाडा ने पूनिया को दूसरी बार निलंबित किया था। एजेंसी ने उनके खिलाफ औपचारिक नोटिस ऑफ चार्ज जारी किया था, जिससे वह प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य हो गए।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्बानिया में अक्टूबर में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने निलंबन पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जून को नाडा ने पूनिया को दूसरी बार निलंबित किया था। एजेंसी ने उनके खिलाफ औपचारिक नोटिस ऑफ चार्ज जारी किया था, जिससे वह प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य हो गए। अब पहलवान ने दावा किया है कि एजेंसी का यह आचरण उनके किसी पेशे को अपनाने और आजीविका कमाने के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मनमाना निलंबन नहीं हटाया गया तो उन्हें सेवानिवृत्त होने के लिए मजबूर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें