फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National U20 Athletics: मुराद और अनुष्का ने फेडरेशन कप में किया शानदार प्रदर्शन, रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

Tue, 24 Jun 2025 09:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुराद ने 50.75 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता और 2012 में बनाए दुर्गेश कुमार पाल के 51.26 सेकेंड के प्रतियोगिता रिकॉर्ड में सुधार किया। अनुष्का यादव ने 60.46 मीटर के प्रयास से नए प्रतियोगिता रिकॉर्ड के साथ महिला तार गोला फेंक का स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मुराद सिमरन ने मंगलवार को 23वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-20) फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रतियोगिता रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। मुराद ने 50.75 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता और 2012 में बनाए दुर्गेश कुमार पाल के 51.26 सेकेंड के प्रतियोगिता रिकॉर्ड में सुधार किया।
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय खेल परिसर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने 60.46 मीटर के प्रयास से नए प्रतियोगिता रिकॉर्ड के साथ महिला तार गोला फेंक का स्वर्ण पदक जीता। पिछला रिकॉर्ड 57.09 मीटर का था जो तान्या चौधरी ने 2022 में बनाया था। अनुष्का के नाम 62.89 मीटर का जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है जो उन्होंने फरवरी में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के दौरान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें