यह तो आपको पता होगा कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के घर में एक बेटी ने जन्म लिया है। गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में साक्षी ने शुक्रवार की रात एक नन्ही परी को जन्म दिया।
इस वक्त कप्तान धोनी अपनी टीम के साथ वर्ल्ड कप मिशन के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में है। धोनी के पापा बनने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बिश्वरूप डे ने कहा था कि धोनी ने सुबह के सत्र में मैदान में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और वह रात में टीम डीनर पर भी मौजूद थे।
हालांकि उन्होंने अपने पापा बनने के बारे में किसी से भी खुलकर कुछ साझा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस वक्त धोनी का ध्यान सिर्फ वर्ल्ड कप मिशन पर है। उन्होंने न ही अभ्यास सत्र छोड़ा है और न ही तुरंत भारत लौटने की मांग की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया इस बार अपना खिताब बचाने उतरेगी।