फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी और रैना का यह कारनामा जानकर चौंक जाएंगे आप!

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की संपदा के मालिक और करोड़ों की दिलों की धडकन टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना का काला सच जानकर आप भी इन दोनों से नफरत करने लगेंगे। खबर के अनुसार इन दोनों ने अपनी हॉकी टीम के खिलाड़ियों और कोच को लंबे समय तक भुगतान नहीं दिया है।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार की माने तो महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) रांची रेज और उत्तर प्रदेश विजार्ड फ्रेंचाइजी के सहमालिक हैं। एचआईएल दुनिया के सभी हॉकी टूर्नामेंट की सबसे अधिक कमाई वाली लीग है।

धोनी और रैना पर रांची रेंज और उत्तर प्रदेश विजार्ड का 2 से 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बकाया है। दोनों ने अपनी टीमों के सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं कोच को भी लंबे समय से भुगतान नहीं किया है। धोनी की रांची रेंज ने पिछले साल ही एचआईएल टूर्नामेंट में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर के मारे खिला‌ड़ियों ने नहीं की शिकायत

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना का अपनी टीमों को भुगतान नहीं किए जाने के बाद भी टीम के खिला‌ड़ियों में खामोशी है। टीम के खिला‌ड़ियों में इस बात का डर है कि कहीं पैसे की बात सार्वजनिक करने से उन्हें टीम से बाहर न कर दिया जाए।

इस संबंध में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा का कहना है कि सभी बकाए टीम के प्रैंचाइजी की ओर से देने हैं। इनका हॉकी इंडिया से कोई संबंध नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस सबंध में खिलाड़ियों की ओर से उन्हें कोई‌ शिकायत नहीं मिली है।

एचआईएल के नियमानुसार, लीग के आखिरी मैच तक सभी फ्रेंचाइजी को अपनी टीम के खिलाड़ियों और कोच समेत पूरे स्टॉफ को पूरा भुगतान किया जाना चाहिए।

सुरेश रैना की टीम उत्तर प्रदेश विजार्ड के पूर्व कोच रोइलेंट ओल्टमान्स ने अखबार को बताया कि उन्हें भी पूरा भुगतान नहीं किया गया है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि वह पैसा भुगतान को लेकर चिंतित नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें