फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन पैरा गेम्स: आखिरी निशाने तक रहा रोमांच! मोना ने अवनि को पछाड़कर जीता स्वर्ण; महज 0.4 अंक से तय हुआ फैसला

Mon, 19 Oct 2026 11:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोना अग्रवाल ने 2026 एशियाई पैरा खेलों की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में 250.0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। अवनी लेखरा 249.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों के बीच केवल 0.4 अंक का अंतर रहा। दक्षिण कोरिया की ली युनरी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
अवनि और मोना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और रजत पदक दिलाए। महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल में दोनों भारतीय निशानेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुकाबले में कभी अवनि ने बढ़त बनाई तो कभी मोना आगे निकल गईं। आखिरकार मोना ने 250.0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनि 249.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों के बीच अंतर महज 0.4 अंक का रहा। दक्षिण कोरिया की ली युनरी ने 227.9 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Trending Videos

अवनि ने की शानदार शुरुआत, मोना भी पीछे नहीं
फाइनल में अवनि लेखरा ने शुरुआत से ही अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। उन्होंने पहली सीरीज में 53.2 अंक हासिल किए। दूसरी सीरीज के बाद उनका कुल स्कोर 104.8 अंक हो गया और वह शीर्ष स्थान पर बनी रहीं। दूसरी ओर, मोना अग्रवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 102.9 अंकों के साथ अवनि के करीब रहीं। शुरुआती सीरीज में अवनि ने बढ़त बनाए रखी, लेकिन मोना लगातार अंतर कम करने की कोशिश करती रहीं। मुकाबले में दोनों भारतीय निशानेबाजों के बीच अंकों का फासला ज्यादा नहीं रहा, जिससे फाइनल का रोमांच बढ़ता गया।
 

अवनि और मोना - फोटो : Twitter
दोनों के बीच बार-बार बदली बढ़त
मुकाबले के अगले चरण में मोना ने अवनि को कड़ी चुनौती दी। स्टेज-2 की पहली सीरीज के बाद अवनि के 126.4 अंक थे, जबकि मोना 123.7 अंकों पर थीं। इसके बाद अवनि ने अपनी बढ़त बढ़ाई और 146.8 अंकों तक पहुंच गईं। मोना के खाते में उस समय 144.7 अंक थे। इसके बाद मुकाबले में दोनों निशानेबाजों के बीच कांटे की टक्कर जारी रही। स्टेज-2 की अगली सीरीज में मोना ने 165.7 अंक हासिल किए, जबकि अवनि का स्कोर 167.2 अंक था। इसके बाद दोनों के बीच मुकाबला और करीबी हो गया। एक समय अवनि 186.9 अंकों पर थीं, जबकि मोना 187.1 अंक हासिल कर उनसे आगे निकल गईं।


 
विज्ञापन

आखिरी तक जारी रहा रोमांच, मोना ने जीता स्वर्ण
फाइनल की निर्णायक सीरीज में भी दोनों भारतीय निशानेबाजों ने पदक के लिए पूरा जोर लगाया। अंत में मोना अग्रवाल ने 250.0 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अवनि लेखरा को 249.6 अंकों के साथ रजत पदक मिला। दोनों के बीच केवल 0.4 अंक का अंतर रहा। दक्षिण कोरिया की ली युनरी 227.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह भारत ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए। मोना और अवनि के प्रदर्शन ने इस फाइनल को खेलों के रोमांचक मुकाबलों में शामिल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें