फॉर्मूला वन के सात बार के विश्व चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर रविवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाले इंडियन ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस में सचिन तेंदुलकर से मिलने के लिए बेताब हैं। शूमाकर ने सचिन से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सचिन एफ वन रेस देखने आ रहे हैं। वह उनसे जरूर मिलना चाहेंगे।
पिछले साल भी इंडियन ग्रां प्री में सचिन और शूमाकर की मुलाकात सुर्खियों में रही थी। शूमाकर से जब यह पूछा गया कि सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले लेना चाहिए तो, उन्होंने जवाब न देते हुए कहा कि सचिन एक महान खिलाड़ी हैं। हाल फिलहाल में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता। इसलिए मेरा इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है।