फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey Asia Cup: हॉकी एशिया कप का कार्यक्रम जारी, चीन के खिलाफ भारत शुरू करेगा अभियान; पाकिस्तान शामिल नहीं

Tue, 19 Aug 2025 05:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉकी एशिया कप 2025 का कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ मुकाबले से करेगा।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी एशिया कप 2025 का कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ मुकाबले से करेगा। मेजबान भारतीय टीम पूल ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ है। वहीं, पूल बी में मलयेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमों को रखा गया है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। 
विज्ञापन


भारत के मुकाबले
हॉकी एशिया कप का आयोजन 29 अगस्त से सात सितंबर के बीच बिहार के राजगीर में होगा। भारत अपना पहला मुकाबला शुरुआती दिन चीन के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 31 अगस्त को जापान से सामना होगा। तीसरा मैच भारतीय टीम एक सितंबर को कजाखस्तान से खेलेगी। बता दें कि, भारत ने अब तक तीन बार यह खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम 2003, 2007 और 2017 में हॉकी एशिया कप की विजेता बनी थी जबकि पांच बार (1982, 1985, 1989, 1994 और 2013) टीम रनर-अप रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें