एशियाई चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में विश्व रिकार्ड जरूर बना दिया, लेकिन स्नैच के प्रदर्शन को लेकर वह चिंतित हैं। मीरा खुलासा करती हैं कि उन्हें कंधे को और मजबूत करना है। इसमें कुछ समस्या है। इसे दूर करने के लिए वह ओलंपिक की तैयारियां डॉ. एंथोनी हॉर्शिग के संरक्षण में अमेरिका में करना चाहती हैं।
साई की ओर से कराई गई बातचीत में मीरा ने खुलासा किया कि अमेरिका में वह डॉ. हॉर्शिग से कंधे को मजबूत भी कराएंगी और तैयारियां भी करेंगी, लेकिन जिस तरह की स्थितियां चल रही हैं। उनमें उन्हें पता नहीं है कि अमेरिका जाने को मिलेगा या नहीं। अभी तक की उनकी योजना अमेरिका जानी की है। वहीं से वह टोक्यो ओलंपिक केलिए रवाना होंगी।
भारतीय टीम के कोच नरेंदर शर्मा का कोरोना से निधन
भारतीय वेटलिफंर्टग टीम के पूर्व चीफ कोच और कैटेगरी-1 अंतरराष्ट्रीय रेफरी नरेंदर शर्मा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। नरेंदर शर्मा उत्तर प्रदेश वेटलिफंर्टग संघ के उपाध्यक्ष और मेरठ वेटलिफ्टिंग के सचिव भी थे। कुछ दिन पूर्व उनको संक्रमण हुआ। इसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराना पड़ा। 45 वर्षीय शर्मा के पिता का देहांत भी बुधवार को कोरोना से ही हुआ था।