फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और दर्शक की जेब में पहुंच गई गोल्फ की गेंद

विज्ञापन
विज्ञापन
यह एक ऐसा शॉट था जो शायद महान गोल्फरों में शुमार हो चुके रोरी मैक्लरॉय अपने जीवन में फिर न लगा सकें। टूर गोल्फ चैंपियनशिप में सब कुछ सही चल रहा था कि अचानक मैक्लरॉय ने एक ऐसा शॉट लगाया, जिसने न केवल अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों बल्कि दर्शकों सहित मीडियाकर्मियों को भी अचंभे में डाल दिया।
विज्ञापन


मैक्लरॉय ने 14वें होल में बेहद ऊंचा टी शॉट लगाया जो अनियंत्रित होकर पहले तो पेड़ से टकराया और फिर गेंद गायब हो गई। मैक्लरॉय सहित सभी अधिकारी और दर्शक गेंद को तलाशने में जुट गए तभी पता चला कि गेंद वहां खड़े एक दर्शक की पैंट की जेब में पहुंच गई थी।

जब यह बात सामने आई तो अन्य लोगों ने उस दर्शक को गेंद अपने पास रखने की सलाह दी, हालांकि तभी वहां मौजूद अधिकारियों ने साफ कर दिया कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए मैक्लरॉय को वहीं से शॉट लगाना होगा। नियम के अनुसार रोरी को शॉट वहीं से लेना था जहां गेंद गिरी हो। ऐसे में संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुट गए कि वह दर्शक अपनी जगह से नहीं हिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही दर्शक के जेब में जा चुकी है बॉल

गोल्फ कोर्स पर मुकाबले देखने के दौरान बॉल दर्शक की जेब में चली जाए, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी एक बार ऐसा वाकया हो चुका है।

पिछले साल ओक हिल में पीजीए चैंपियनशिप के तीसरे दौर में स्वीडन के जोनास ब्लिक्स्ट का शॉट एक दर्शक की पिछली जेब में पहुंच गया था।

हालांकि इस घ्‍ाटना के बाद रोरी मैक्लरॉय ने कहा, "पेड़ से टकराकर गेंद कहीं भी जा सकती थी। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि गेंद इस दर्शक के जरिए वहीं भी गिर गई और मुझे वहीं से शॉट खेलने का मौका मिला।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें