मैरी पियर्स की प्रेरक उपस्थिति अगले महीने 2022 टाटा स्टील कोलकाता 25के (टीएसके 25के) में धावकों को बढ़ावा देगी। पूर्व ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियन को रेस के प्रमोटर प्रोकैम इंटरनेशनल द्वारा इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर नामित किया गया है।
टीएसके 25के की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसने पूर्वी भारत में एक क्रांति की शुरुआत की। इस वर्ल्ड एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस का सातवां संस्करण 18 दिसंबर को कोलकाता में होगा। उल्लेखनीय है कि विश्व नंबर 3 पर पहुंचीं, और फ्रेंच ओपन एकल (2000) जीतने वाली अंतिम फ्रांसीसी खिलाड़ी पियर्स ने कहा- दौड़ना सबसे सरल और सार्वभौमिक खेल है।
महामारी ने अच्छे स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन के महत्व को समझाया है। दौड़ने से जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यह व्यक्ति को धैर्य और दृढ़ रहना भी सिखाता है। मैं टीएसके 25के का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।
टाटा स्टील लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने कहा- हमें खुशी है कि दिग्गज मैरी पियर्स पूर्वी भारत के सबसे बड़े रनिंग फेस्टिवल टाटा स्टील कोलकाता 25के के इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर के रूप में सिटी ऑफ जॉय में शामिल होंगी। हमें यकीन है कि हमारे कार्यक्रम के साथ उनका जुड़ाव समावेशी और विविध भागीदारी सुनिश्चित करने के अलावा दौड़ने और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों को प्रेरित करेगा।