जॉन सीना के सेगमेंट के ठीक बाद हुआ धमाका
यह चौंकाने वाला वाकया तब हुआ जब 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना अपने पुराने प्रतिद्वंदी केविन ओवंस के साथ एक खास सेगमेंट में थे। सीना ने ओवंस को आगामी 'जॉन सीना क्लासिक' टूर्नामेंट का आखिरी निमंत्रण दिया ही था कि अचानक पूरे स्टेडियम में 'टेक्निकल गड़बड़ी' की तरह लाइटें बंद हो गईं।
डिज्नी वर्ल्ड में होगा डबल धमाका (14 और 15 दिसंबर)
मार्वल और WWE की यह साझेदारी अगले महीने फ्लोरिडा के वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड में दो दिनों तक चलेगी-
- 14 दिसंबर: 'जॉन सीना क्लासिक' का आयोजन होगा।
- 15 दिसंबर: फिल्म रिलीज से तीन दिन पहले 'वर्ल्ड्स कोलाइड: डूम्सडे' (Worlds Collide: Doomsday) नाम से एक स्पेशल मार्वल-थीम रेसलिंग इवेंट होगा, जिसमें WWE, NXT और AAA के स्टार्स नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड की तैयारी
डिज्नी ने 'अवेंजर्स: डूम्सडे' को बनाने में करीब 400 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जिसमें एक बड़ा हिस्सा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फीस का है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 400 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर सकती है। यह फिल्म 17 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।