फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच जसपाल राणा के निधन से सदमे में हैं मनु भाकर: मां बोलीं- अभी उससे बात करना मुश्किल, वो स्थिति में नहीं है

Fri, 12 Jun 2026 07:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा के निधन से उनकी शिष्या व ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर गहरे सदमे में हैं। मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि वह फिलहाल इस दुखद घटना पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
मनु भाकर और जसपाल राणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद रहा। दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, उनकी शिष्या और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी इस दुखद समाचार से गहरे सदमे में हैं। मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर ने बताया कि इस समय मनु अपने कोच के निधन से बेहद आहत हैं और किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हैं। सुमेधा ने कहा, 'अभी मनु के लिए कुछ भी कहना संभव नहीं है। वह इस समय ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि कोई प्रतिक्रिया दे सकें।'
विज्ञापन

मनु भाकर और जसपाल राणा - फोटो : PTI
देहरादून में हैं मनु और उनकी मां
सुमेधा ने बताया कि वह और मनु दोनों इस समय देहरादून में हैं। हाल ही में मनु ने विश्व कप के लिए ट्रायल पूरे किए हैं और राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर भी देहरादून में ही चल रहा है। उन्होंने कहा, 'हम दोनों देहरादून में हैं। मनु ने अभी विश्व कप के ट्रायल पूरे किए हैं और राष्ट्रीय शिविर भी यहां आयोजित किया जा रहा है। सर (जसपाल राणा) के पार्थिव शरीर को भी उत्तराखंड लाया जा रहा है, क्योंकि यह उनकी जन्मभूमि है।'

जसपाल राणा - फोटो : ANI
अंतिम दर्शन के लिए देहरादून लाया जा रहा पार्थिव शरीर
सुमेधा ने बताया कि जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को देहरादून स्थित उनके आवास और शूटिंग रेंज पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि परिवार, खिलाड़ी और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हमें देहरादून में ही रुकने के लिए कहा गया। सर का पार्थिव शरीर जल्द ही यहां पहुंचने वाला है और मनु भी वहां मौजूद रहेंगी। उनके पार्थिव शरीर को उनकी शूटिंग रेंज में रखा जाएगा।'
विज्ञापन

मनु भाकर और जसपाल राणा - फोटो : PTI
मनु भाकर की सफलता में अहम भूमिका
जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। खिलाड़ी के रूप में देश का नाम रोशन करने के बाद उन्होंने कोचिंग में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कई युवा निशानेबाजों को तराशा, जिनमें मनु भाकर भी शामिल हैं। राणा के मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उनके निधन से भारतीय खेल जगत ने एक महान खिलाड़ी, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत को खो दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें