फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहीं मनु भाकर, रिदम ने हराया

Wed, 12 Feb 2025 10:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतने वाली भाकर को रिदम ने शूट-ऑफ में हराया।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग ले रही मनु भाकर बुधवार को राइफल/पिस्टल राष्ट्रीय चयन ट्रायल (ग्रुप-ए) के पांचवें दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रिदम सांगवान के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले और आर्य राजेश बोरसे ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में क्रमशः पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3पी) टी1 और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टी2 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिदम ने मनु को शूट-ऑफ में हराया
पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतने वाली भाकर को रिदम ने शूट-ऑफ में हराया। रिदम और मनु पांच-पांच शॉट की 10 सीरीज के बाद 37 हिट के साथ बराबरी पर थे। इन दोनों निशानेबाजों में से किसी एक को विजेता घोषित करने के लिए दो शूट-ऑफ की जरूरत पड़ी। पहले शूट-ऑफ में दोनों 4-4 से बराबरी पर थी, जिसके बाद दूसरे शूट-ऑफ में रिदम ने 4-3 से जीत दर्ज की। सिमरनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें