फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Championship: मनु भाकर करीबी अंतर से स्वर्ण पदक से चूकीं, रजत से करना पड़ा संतोष; ईशा को मिला कांस्य

Mon, 09 Feb 2026 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में करीब आकर स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। मनु को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में स्वर्ण पदक विजेता एनगुयेन थुय ट्रेंग और मनु दोनों ने एक समान 35 का स्कोर किया। इसके बाद विजेता का फैसला शूटऑफ के जरिये हुआ जिसमें वियतनाम की खिलाड़ी ने बाजी मार ली। 
विज्ञापन

मनु के अलावा भारत की एक अन्य निशानेबाज ईशा सिंह कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। फाइनल में पूर्व एशियाई एयर पिस्टल चैंपियन ट्रेंग, मनु, ईशा और ओलंपियन रिदम सांगवान सभी स्वर्ण के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे थे। ईशा ने पहली सीरीज में परफेक्ट पांच अंक से शुरुआत की जबकि मनु और ट्रेंग ने चार-चार अंक के निशाने लगाए। हर सीरीज के बाद पदक की दौड़ में स्थिति बदल रही थी लेकिन छठी सीरीज में परफेक्ट पांच के साथ वियतनाम की खिलाड़ी ने दो अंक की बढ़त बना ली।     

मनु और ईशा ने ट्रेंग की खराब सातवीं सीरीज का फायदा उठाया जिसमें वह सिर्फ एक निशाना लगा पाईं जिससे अंतर कम हो गया। आठवीं सीरीज के आखिर में 30 के स्कोर के साथ आगे चल रही ईशा नौवीं सीरीज में अपने सभी शॉट चूक गईं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंतिम सीरीज में मनु ने तीन निशाने लगाए जबकि ट्रेंग दो की निशाने लगा पाईं जिससे दोनों का कुल स्कोर 35 हो गया और मुकाबला शूट ऑफ में खिंचा।
विज्ञापन

टीम स्पर्धा में भारतीय तिकड़ी ने जीता स्वर्ण 
ईशा, मनु और रिदम की तिकड़ी ने कुल 1,751 अंक के साथ टीम स्वर्ण जीता। चीनी ताइपे को 1,735 अंक के साथ रजत, जबकि वियतनाम को 1,729 अंक के साथ कांस्य पदक मिला। जूनियर 25 मीटर पिस्टल फाइनल में नाम्या कपूर ने रोमांचक शूट ऑफ में स्वर्ण पदक जीता। विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी ने इंडोनेशिया की रिहादतुल अस्यिफा को पछाड़ा। अंजलि भागवत ने कांस्य पदक जीता। जूनियर भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में टीम स्वर्ण भी जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें