फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Bhaker Bronze: मनु भाकर ने खोला पदक का खाता, सचिन-गंभीर समेत खेल जगत के इन सितारों ने दी बधाई, देखें

Mon, 29 Jul 2024 02:25 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

मनु शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया।
विज्ञापन
मनु भाकर-सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और तीसरा स्थान ही हासिल किया। मनु शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत के तमाम दिग्गजों ने बधाई दी। आइये देखते हैं..
विज्ञापन

मनु भाकर - फोटो : Twitter
खेल जगत के सितारों के रिएक्शंस

सचिन तेंदुलकर- "पदक तालिका में अव्वल और निशानेबाजी में अव्वल! पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर बधाई मनु भाकर टोक्यो में दिल टूटने के बाद, आपने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए अपार शक्ति और दृढ़ संकल्प दिखाया है और भारत को गौरवान्वित किया है।"

गौतम गंभीर - "भारत को पहला पदक दिलाने पर मनु भाकर को बधाई! आपने भारत को गौरवान्वित किया है!"

इरफान पठान- "ओलंपिक 2024 में भारत को गौरवान्वित करने के लिए मनु भाकर को बधाई।"

सुरेश रैना - "बधाई हो मनु भाकर।"

वीरेन रस्किन्हा- "मनु भाकर द्वारा शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक प्राप्त किया। ओलंपिक में शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला।"

अभिनव बिंद्रा- "पेरिस 2024 में एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई!  आपकी अथक लगन, कड़ी मेहनत और जुनून ने वाकई रंग दिखाया है। आपके कौशल और दृढ़ संकल्प को देखना अविश्वसनीय है, जो हर शॉट के साथ भारत को गौरवान्वित करता है। यह उपलब्धि आपकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। चमकती रहो, मनु!"
विज्ञापन

मनु भाकर - फोटो : PTI
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें