फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fenesta Open: फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप, मनीष सुरेशकुमार और वैष्णवी अदकर ने जीते खिताब

Sat, 04 Oct 2025 08:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरुष एकल फाइनल में मनीष ने कीर्तिवासन सुरेश को दो घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। वहीं, महिला एकल में भी वैष्णवी ने आंकाक्षा निटुरे को 6-1, 6-2 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
मनीष और वैष्णवी फेनेस्टा ओपन में चैंपियन बने - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शनिवार को फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब अपने नाम किए। पुरुष एकल फाइनल में मनीष ने कीर्तिवासन सुरेश को दो घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। वहीं, महिला एकल में भी वैष्णवी ने आंकाक्षा निटुरे को 6-1, 6-2 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


अंडर-18 वर्ग में हर्षिनी एन ने तीन घंटे तक चले बालिका एकल फाइनल में स्निग्धा कांता को 6-1, 2-6, 6-4 से शिकस्त दी। वहीं बालकों के एकल फाइनल में तविश पहवा ने रूतिक कटाकम के चोटिल होने के कारण हटने से खिताब जीता। तविश 7-6, 1-0 से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें