फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवजीत संधू ने स्वर्ण पदक जीता

Mon, 10 Dec 2012 12:32 AM IST
पटियाला/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के मानवजीत संधू ने यहां एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 138 (117 और 21) अंक से ट्रैप स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


रजत पदक जापान के ओयामा शिगेटाका  (135) ने हासिल किया जबकि कुवैत के मेकलैंड नासेर (134) ने कांस्य पदक जीता। भारत ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। संधू (117), पृथ्वीराज (112) और अनिरुद्ध सिंह (109) ने कुल स्कोर से सोने का पदक हासिल किया। टीम स्पर्धा का रजत पदक कुवैत और कांस्य पदक जापान ने जीता।
विज्ञापन


महाराजा यदविंदर सिंह मेमोरियल इंडियन ओपन शॉटगन चैंपियनशिप में संधू ने 140 (117 और 23) के स्कोर से व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। उन्हें 6000 डॉलर की इनामी राशि मिली और रजत पदक जीतने वाले कुवैत के अलमुधाफखालीद (138) को 4,000 डॉलर मिले। कांस्य पदक मेकलैड नासिर ने हासिल किया। शॉटगन चैंपियनशिप में टीम स्वर्ण कुवैत ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


नंबर गेम
10 : टेस्ट मैच भारत ने पिछले 13 टेस्ट मैचों में से हारे हैं।
1999 : के बाद भारत घर में पहली बार लगातार दो टेस्ट मैच हारा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें