फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया मास्टर्स: मालविका बंसोड़-अश्मिता चालीहा दूसरे दौर में, अन्य भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 05:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 में भारत की ओर से केवल मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालीहा ने महिला एकल में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय समेत कई भारतीय खिलाड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गए।
विज्ञापन
मालविका बंसोड़ - फोटो : BWF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालीहा ने मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लिए उम्मीद जगाई। दोनों खिलाड़ियों ने महिला एकल के मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालविका ने शानदार वापसी करते हुए जीता मुकाबला
एसीएल इंजरी और सर्जरी के बाद वापसी कर रहीं मालविका बंसोड़ ने जर्मनी की विश्व नंबर-52 वोन ली को कड़े मुकाबले में 21-17, 16-21, 21-9 से हराया। मालविका ने पहला गेम जीतने के बाद दूसरा गंवा दिया, लेकिन निर्णायक गेम में दमदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब दूसरे दौर में उनका सामना डेनमार्क की आठवीं वरीयता प्राप्त लाइन होजमार्क जार्सफेल्ड्ट से होगा।

अश्मिता चलिहा की आसान जीत
अश्मिता ने इंडोनेशिया की विश्व नंबर-56 थलिता रामधनी वीर्यवान को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब अश्मिता का अगला मुकाबला मलयेशिया की गोह जिन वी से होगा।

पुरुष एकल में भारतीय चुनौती कमजोर पड़ी
भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन को बड़ा झटका लगा। आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन इंडोनेशिया के मोहम्मद जाकी उबैदिल्लाह से 17-21, 11-21 से हारकर पहले दौर में ही बाहर हो गए। वहीं, एचएस प्रणॉय ने जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोदाई नाराओका के खिलाफ 80 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में कड़ी टक्कर दी, लेकिन 17-21, 22-20, 22-24 से हार गए। किरण जॉर्ज चोट के कारण मुकाबला पूरा नहीं कर सके। वह फ्रांस के एलेक्स लैनियर के खिलाफ 15-21, 1-6 से पीछे चल रहे थे, तभी रिटायर हो गए। भारत के थारुन मान्नेपल्ली ने पहला गेम जीतने के बावजूद चीनी ताइपे के वांग पो-वी के खिलाफ मुकाबला 21-17, 14-21, 8-21 से गंवा दिया।

अनमोल खरब भी बाहर
महिला एकल में अनमोल खरब ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन जार्सफेल्ड्ट को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 21-13, 16-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गईं।

युगल स्पर्धाओं में भी निराशा
मिक्स्ड डबल्स में भारत की जोड़ी असिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश को इंडोनेशिया के बॉबी सेतिआबुदी और मेलाती डेवा ओकतावियंती के खिलाफ 13-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। महिला डबल्स में बहनें रुतपर्णा पांडा और स्वेतपर्णा पांडा जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवांगा और की नाकानिशी से 7-21, 6-21 से हार गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें