फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deaflympics: माहित ने बधिर ओलंपिक में जीता अपना दूसरा स्वर्ण, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में शीर्ष पर रहीं

Sat, 22 Nov 2025 03:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

माहित ने फाइनल तक पहुंचने के दौरान बधिर खेलों का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने क्वालिफाइंग दौर में 585 अंक बनाए और शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
माहित संधू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की माहित संधू ने बधिर ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। माहित ने टोक्यो में चल रहे बधिर ओलंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता जो उनका चौथा पदक है। माहित ने 45 शॉट के बाद कुल 456.0 अंक हासिल कर बधिर ओलंपिक खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया की डैन जियोंग ने 453.5 अंक के साथ रजत और हंगरी की मीरा ज़ुज़ाना बियातोव्स्की ने 438.6 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


माहित ने बनाया बधिर खेलों का नया रिकॉर्ड
माहित ने फाइनल तक पहुंचने के दौरान बधिर खेलों का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने क्वालिफाइंग दौर में 585 अंक बनाए और शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। माहित ने नीलिंग में 194, प्रोन में 198 और स्टैंडिंग में 193 अंक प्राप्त किए तथा पिछले वर्ष हनोवर में आयोजित विश्व बधिर निशानेबाजी चैंपियनशिप में बनाए गए 576 अंकों के अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

भारत की नताशा जोशी ने भी 566 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। वह फाइनल में 417.1 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। भारतीय निशानेबाजों ने बधिर ओलंपिक में अब तक पांच स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य सहित 14 पदक जीते हैं। अभिनव देशवाल और चेतन हनमंत सपकाल 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें