फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esports World Cup: मैग्नस कार्लसन ने किया खिताब का बचाव, लगातार दूसरी बार बने ईस्पोर्ट्स विश्व कप विजेता

Sat, 15 Aug 2026 10:47 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने बेलारूस के डेनिस लाजाविक को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार ईस्पोर्ट्स विश्व कप का खिताब जीता। कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे, जबकि हिकारू नाकामुरा ने अलिरेजा फिरोजा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मैग्नस कार्लसन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने शानदार और अजेय अभियान के बाद लगातार दूसरी बार ईस्पोर्ट्स विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल में टीम लिक्विड के लिए खेल रहे कार्लसन ने बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया।
विज्ञापन

फाइनल में लाजाविक को दी शिकस्त
35 वर्षीय नॉर्वे के कार्लसन ने फाइनल के दोनों सेट में 3-1 से जीत दर्ज की। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

पहले से बनाई थी लाजाविक के खिलाफ रणनीति
  • कार्लसन ने कहा कि वह लाजाविक के पिछले मुकाबलों पर नजर रख रहे थे और कोचों से भी चर्चा की थी।
  • उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मुकाबलों में लाजाविक के खिलाफ जोखिम लेने की रणनीति उन्हें पहले भारी पड़ चुकी थी, इसलिए इस बार उन्होंने उन्हें कोई स्पष्ट रणनीतिक बढ़त देने से बचने की कोशिश की।
  • पांच बार के विश्व चैंपियन ने कहा, 'मैं अजेय रहते हुए टूर्नामेंट खत्म करके बेहद खुश हूं। मैं कुछ असाधारण करने की कोशिश नहीं कर रहा था। मैंने अपने मौकों का फायदा उठाने की कोशिश की और थोड़ी-सी अप्रत्याशितता भी रखी।'

अलिरेजा और निहाल के खिलाफ आया मुश्किल दौर
कार्लसन ने माना कि टूर्नामेंट के दौरान कुछ ऐसे पल आए जब उन्हें हार का खतरा महसूस हुआ। उन्होंने अलिरेजा फिरोजा और निहाल सरीन के खिलाफ मुकाबलों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ मौकों पर स्थिति मुश्किल थी, लेकिन अंततः वह बिना कोई मैच गंवाए चैंपियन बनने में सफल रहे।
विज्ञापन

कार्लसन को हराना आसान नहीं: मैग्नस
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें हराने के लिए प्रतिद्वंद्वी को क्या करना होगा, तो कार्लसन ने कहा कि मौजूदा फॉर्मेट में उन्हें हराना आसान नहीं है। उन्होंने अलिरेजा के पास उन्हें हराने का अच्छा मौका होने की बात भी कही।

नाकामुरा तीसरे स्थान पर
अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने अलिरेजा फिरोजा को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

बेस्ट ऑफ थ्री सेट में हुआ फैसला
चैंपियनशिप मुकाबले में बेस्ट ऑफ थ्री सेट का प्रारूप था। पहले दो सेट में चार-चार गेम खेले गए, जबकि जरूरत पड़ने पर तीसरे सेट में दो गेम के जरिए विजेता का फैसला होना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें