फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को भी नहीं मिली मैगी, नूडल्स में कुछ और खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी के सेंपल फेल होने के बाद मैगी को पूरे देश भर में बैन हो गई है। इसका असर टीम इंडिया के खाने के शेड्यूल में भी पड़ा है। टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के खाने में मैगी को हटा दिया है।
विज्ञापन


एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बीसीसीआई के प्रशासनिक मैनेजर बिस्वरुप डे ने कहा कि टीम इंडिया को खाने में मैगी नहीं दी जा रही है। जहां टीम इंडिया ठहरी है, होटल स्टॉफ को भी मैगी न देने की हिदायद दी गई है।

हालांकि बांग्लादेश में मैगी पर कोई प्रतिबंध नहीं है और यहां मैगी अभी भी खाने को मिल रही है। लेकिन टीम इंडिया के लिए इसे प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

खाने में यह खाया टीम इंडिया ने

मैगी के सैंपल फेल होने के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने भी खिलाड़ियों के स्‍वास्‍थ्य के चलते खाने में मैगी ने देने का फैसला लिया है। सोमवार को टीम इंडिया बांग्लादेश के लिए रवाना हुई जहां उन्हें खाने में सिर्फ थाई नूडल्स‌ दिया गया।

गौरतलब है कि मैगी की जांच में सामने आया था इसमें स्वाद बढ़ाने वाला एमएसजी और लैड तय मात्रा से ज्यादा मिले थे। जिसके बाद यह पूरे देश में बैन कर दिया गया है। इस सबंध में नेस्ले ने अपने प्रोडक्ट मार्केट से वापस ले लिए है और जल्द मार्केट में वापसी की बात की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें