फॉरेस्ट अलट्रामैराथन जीतने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल
- फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल ने डुरसेट फॉरेस्ट अलट्रॉमैराथन जीत ली है। उन्होंने पांच घंटे 39 मिनट में 50 किलोमीटर की फॉरेस्ट अलट्रॉमैराथन पूरी की और विजेता बने। यह अल्ट्रामैराथन लोनावला के पास डुरसेट के जंगलों में आयोजित की गई। अल्ट्रामैराथन का रास्ता जंगल के बीच लगभग 500 मीटर की ऊंचाई पर था। मथुरा के रहने वाले कुंतल ईएमई पैरा ऑफिसर हैं और इससे पहले भी कई अल्ट्रामैराथन जीत चुके हैं।
स्वरूप सिंह कुंतल ने अल्ट्रामैराथन के अलावा कई स्टेडियम रन और ट्राइथलॉन भी जीती हैं। साल 2019 में कुंतल ने मलेशिया में कमाल किया था और सबसे तेज आयरनमैन बने थे। यह खिताब हासिल करने के लिए एक साथ साइकलिंग, तैराकी और दौड़ पूरी करनी होती है। कुंतल ने 2019 में 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकलिंग और 42.2 किलोमीटर की दौड़ 12 घंटे 14 मिनट में पूरी की थी।