फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durshet Ultramarathon: लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह ने जीती अलट्रामैराथन, पांच घंटे 39 मिनट में पूरी की रेस

Sun, 21 Aug 2022 08:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लोनावला

सार

स्वरूप सिंह ने पांच घंटे 39 मिनट में 50 किलोमीटर का सफर पूरा किया और विजेता बने। मथुरा के रहने वाले स्वरूप पैरा ऑफिसर हैं और इससे पहले भी कई अल्ट्रामैराथन जीत चुके हैं। 
 
विज्ञापन
फॉरेस्ट अलट्रामैराथन जीतने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल ने डुरसेट फॉरेस्ट अलट्रॉमैराथन जीत ली है। उन्होंने पांच घंटे 39 मिनट में 50 किलोमीटर की फॉरेस्ट अलट्रॉमैराथन पूरी की और विजेता बने। यह अल्ट्रामैराथन लोनावला के पास डुरसेट के जंगलों में आयोजित की गई। अल्ट्रामैराथन का रास्ता जंगल के बीच लगभग 500 मीटर की ऊंचाई पर था। मथुरा के रहने वाले कुंतल ईएमई पैरा ऑफिसर हैं और इससे पहले भी कई अल्ट्रामैराथन जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


स्वरूप सिंह कुंतल ने अल्ट्रामैराथन के अलावा कई स्टेडियम रन और ट्राइथलॉन भी जीती हैं। साल 2019 में कुंतल ने मलेशिया में कमाल किया था और सबसे तेज आयरनमैन बने थे। यह खिताब हासिल करने के लिए एक साथ साइकलिंग, तैराकी और दौड़ पूरी करनी होती है। कुंतल ने 2019 में 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकलिंग और 42.2 किलोमीटर की दौड़ 12 घंटे 14 मिनट में पूरी की थी। 
 
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल - फोटो : सोशल मीडिया
कुंतल अल्ट्रामैन इंडिया का खिताब भी जीत चुके हैं। यह खिताब हासिल करने के लिए उन्होंने तैरकर 10 किलोमीटर, साइकिल के जरिए 420 किलोमीटर और 84.4 किलोमीटर की सफर दौड़कर पूरा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें