वोट डालने के बाद सचिन और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : PTI
सूर्यकुमार ने लोगों से वोट डालने की अपील की
सचिन के अलावा भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने वोट डालने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और सभी से मतदान करने की अपील की। सूर्यकुमार ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, आज अपने मत का प्रयोग कर देश के भविष्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।
पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे रहाणे
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पत्नी के साथ मुंबई में वोट डालने गए। वोट डालने के बाद रहाणे ने पत्नी के साथ फोटो शेयर की। रहाणे ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। क्या आपने ऐसा किया?