विजय हजारे ट्रॉफी में रविवार को उत्तराखंड की भिडंत मेघालय से होगी।
गुजरात के मोतीबाग क्रिकेट स्टेडियम में सुबह नौ बजे से मुकाबला खेला जाएगा। उत्तराखंड ने प्रतियोगिता में अब तक चार में से तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है।
टीम को पहले मुकाबले में बिहार के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हालांकि उसके बाद खेले गए तीनों मुकाबले उत्तराखंड ने जीते हैं।