झारखंड के धनबाद में 4 से 7 अक्तूबर तक सीबीएसई ईस्ट जोन प्रतियोगिता हुई थी। इसमें शहर के जुड़वां भाइयों श्याम सिंह और सौरभ सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में 47 टीमों ने हिस्सा लिया था। मंगलवार को कानपुर लौटने पर दोनों खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, उपक्रीड़ा अधिकारी आरडी पाल, कोच सुनील कुमार, कानपुर बॉक्सिंग संघ के संजीव दीक्षित व अन्य ने बधाई दी।