सीनियर नेशनल महिला हॉकी प्रतियोगिता
हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर चल रही 9वीं सीनियर नेशनल महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को छह मुकाबले करवाए गए। शनिवार को पहला मैच मुंबई हॉकी एसोसिएशन व गोवा हॉकी के बीच खेला गया। ये मैच मुंबई ने गोवा को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता में मुंबई की ये लगातार दूसरी जीत है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम भी प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत है। हॉकी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रो. मनदीप मलिक ने बताया कि 10 फरवरी को डिविजन बी ग्रुप का फाइनल मैच आयोजित करवाया जाएगा।
शनिवार को हुए ये मैच
मुंबई हॉकी एसोसिएशन वर्सेज गोवा हॉकी
विजेता- मुंबई हॉकी एसोसिएशन
गोल अंतराल- 3-1
स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड वर्सेज तेलंगाना
विजेता- स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड
गोल अंतराल- 7-0
बंगलूरू हॉकी एसोसिएशन वर्सेज हॉकी आंध्र प्रदेश
विजेता- बंगलूरू हॉकी
गोल अंतराल- 3-1
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया वर्सेज बंगाल हॉकी एसोसिएशन
विजेता- साई
गोल अंतराल- 15-0
हॉकी बिहार वर्सेज हॉकी मध्य भारत
विजेता- बिहार
गोल अंतराल- 4-0