फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एचपीयू को हरा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला बनी अंतर विश्वविद्यालय हैंडबाल चैंपियन

Thu, 27 Mar 2025 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के तत्वावधान में सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी स्कूल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता का खिताब पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने अपने नाम किया। 
विज्ञापन
हैंडबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के तत्वावधान में सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी स्कूल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता का खिताब पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने अपने नाम किया। फाइनल में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला की टीम को 26-27 गोलों से हराया। ओवरऑल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, दूसरा स्थान पर एचपीयू शिमला और तीसरे स्थान पर जीएनडीयू अमृतसर की टीम रही। गायत्री कॉलेज के प्रबंधक पंकज सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के चार जोन की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। वीरवार को समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि कुलपति एसपीयू मंडी प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने शिरकत की। उनके साथ विशेष अतिथि के तौर पर प्रो. वाइस चांसलर एसपीयू मंडी प्रो अनुपमा सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें