भारतीय हैंडबाल टीम की फिजियोथेरेपिस्ट बनीं मोनिका
- फोटो : संवाद
हमीरपुर की बेटी मोनिका शर्मा का चयन भारतीय हैंडवाल टीम में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है। चीन में होने वाली यूथ एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप में मोनिका टीम के साथ सेवाएं देंगी। चयन पर मोरसिंघी हैंडबाल अकादमी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने मोनिका शर्मा को बधाई दी है। यूथ एशियन वुमन हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम चीन में होगी यूथ एशियन हैंडबाल प्रतियोगिता चीन के लिए रवाना हो चुकी है। इस टीम में मुख्य कोच सचिन चौधरी हैं।