फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मुक्केबाजी के फाइनल में हिमाचल के दो बॉक्सर

Tue, 21 Jan 2020 01:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुवाहटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल के बॉक्सरों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को  तीन सेमीफाइनल मुकाबलों में दो बॉक्सरों ने जीत दर्जकर फाइनल में जगह बना ली है। एक बॉक्सर ने सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाकर कांस्य पदक पक्का कर लिया। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा चंद्रेश्वर शर्मा और टीम के कोच मान सिंह ठाकुर ने बताया नवराज चौहान ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के आदित्य संतोष को और 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्नेहा कुमारी ने हरियाणा की प्रांजल यादव को अंकों के आधार पर हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीसरे सेमीफाइनल में 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश के अभिनव चौहान को हरियाणा के बॉक्सर से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें