फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल टिकट के लिए दर्शकों को करना होगा थोड़ा इंतजार, जानें कब तक शुरू होगी बिक्री

Tue, 15 Apr 2025 01:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

IPL 2025: क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला में मई में होने वाले आईपीएल मैचों की टिकट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मई में होने वाले आईपीएल मैचों की टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। फ्रैंचाइजी की ओर आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक पंजाब किंग्स के मैचों की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू नहीं की गई है।

विज्ञापन


अभी तक पंजाब किंग्स के केवल 15 अप्रैल तक के मैचों के लिए ही टिकटों को ऑनलाइन बेचा जा रहा है। जबकि 20 अप्रैल को मोहाली में होने वाले मैच की टिकटों की ऑनलाइन सेल शुरू नहीं की है। जिससे प्रदेश सहित पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों की टिकट के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार पंजाब किंग्स की ओर से पंजाब में बचे दो मैचों की टिकटों को पहले ही बेचा जाएगा, ताकि इन मैचों में भी दर्शकों की संख्या अधिक हो। वहीं मोहाली के स्टेडियम में धर्मशाला से ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईपीएल मैचों के दौरान टिकटों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री का अधिकार केवल फ्रैंचाइजी का होता है। इसमें एचपीसीए को कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है। फ्रैंचाइजी ने कब इसकी सेल करनी है। अभी यह तय नहीं है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही एक सप्ताह के भीतर धर्मशाला में होने वाले मैचों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें