फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम चैंपियन

Tue, 30 Oct 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही अंडर-14 व 16 बालक/बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ग्रीनपार्क स्टेडियम ओवरऑल चैंपियन रहा। दूसरे नंबर पर डीपीएस कल्याणपुर और तीसरे पर सेंट मैरी स्कूल कैंट रहे।

 

प्रतियोगिता में 45 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पुरस्कार वितरण एडीजी अविनाश चंद्र और एमएचपीएल के एमडी पीयूष अग्रवाल ने किया। मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी, देवेश दुबे, अरविंद, मदन गोपाल,एसके यादव मौजूद रहे। देवेश दुबे ने बताया कि  आंध्रप्रदेश के तिरुपति में एक से तीन दिसंबर तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन कैंप लगाकर किया जाएगा। यह कैंप 16 से 29 नवंबर तक क्राइस्टचर्च ग्राउंड में लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें