बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सोमवार को कानपुर के कल्याणपुर ब्लॉक अंतर्गत सचेंडी न्याय पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकरपुर 100 मीटर दौड़ में ओवरऑल चैंपियन रहा। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।