फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनल मेसी का विदाई मैच: अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार दिखने को तैयार, कब-कहां और किस टीम से होगी टक्कर?

Mon, 05 Oct 2026 07:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनल मेसी बुधवार को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन
मेसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनल मेसी बुधवार को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे। अर्जेंटीना अपने घरेलू मैदान एस्टाडियो मोनुमेंटल में बेनिन के खिलाफ मुकाबला खेलेगा। इस मैच के साथ मेसी के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का भावुक अंत होगा। हजारों दर्शक स्टेडियम में और लाखों प्रशंसक टीवी और डिजिटल माध्यमों पर मेसी को अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार खेलते देखेंगे। 93वीं रैंकिंग वाली बेनिन की टीम के लिए भी यह मुकाबला खास होगा, क्योंकि उसके खिलाड़ियों को दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों में से एक के विदाई मैच का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

लियोनल मेसी - फोटो : PTI
2005 में शुरू हुआ था अंतरराष्ट्रीय सफर
मेसी ने अगस्त 2005 में हंगरी के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले से अर्जेंटीना के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने न केवल अर्जेंटीना बल्कि विश्व फुटबॉल में अपनी अलग पहचान बनाई। अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए मेसी ने 2022 का विश्व कप, दो कोपा अमेरिका खिताब और 2022 में फाइनलिसिमा अपने नाम की। वह विश्व कप में दो बार उपविजेता भी रहे।

लियोनल मेसी - फोटो : FIFA.com
2016 में लिया था संन्यास का फैसला
मेसी ने 2016 में कोपा अमेरिका फाइनल में चिली के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का चौंकाने वाला फैसला किया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और अर्जेंटीना के लिए दोबारा मैदान पर लौटे। इसके बाद मेसी ने 2021 और 2024 में अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका खिताब दिलाया। इसके बाद 2022 में कतर विश्व कप जीतकर उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की।

भावुक मेसी - फोटो : FIFA.COM
अब नई पीढ़ी को सौंपेंगे जिम्मेदारी
आठ बार के बैलन डी'ओर विजेता मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का अब अंतिम अध्याय सामने है। अर्जेंटीना की टीम में उनके लंबे समय से साथी रहे रोड्रिगो डी पॉल और जियोवानी लो सेल्सो भी मौजूद हैं। 2022 विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के कुछ पूर्व खिलाड़ी, जो अब राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, मेसी के अंतिम मुकाबले के गवाह बनने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। मेसी टीम के प्रशिक्षण शिविर से जुड़ चुके हैं और राष्ट्रीय टीम के लिए अपने आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के साथ विदाई लेना चाहेंगे।

लियोनल मेसी - फोटो : ANI
माराडोना के बाद मेसी, अब अगली पीढ़ी की बारी
अर्जेंटीना के लिए मेसी की विरासत बेहद खास है। डिएगो माराडोना के बाद जिस खिलाड़ी ने अर्जेंटीना फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, अब वही खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने जा रहा है। बेनिन के लिए यह मुकाबला परिणाम से कहीं ज्यादा ऐतिहासिक अनुभव होगा। टीम के खिलाड़ी और प्रशंसक मेसी को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम पड़ाव पर करीब से देखने का मौका पाएंगे।
विज्ञापन

मैकएलिस्टर और मेसी - फोटो : FIFA.COM
कब-कहां और किन टीमों के बीच होगा मुकाबला?
  • मुकाबला: अर्जेंटीना बनाम बेनिन
  • दिन: बुधवार
  • समय: सुबह 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • जगह: एस्टाडियो मोनुमेंटल, ब्यूनस आयर्स
  • भारत में लाइव प्रसारण: उपलब्ध नहीं
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जी5 पर उपलब्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें