फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi: इंटर मियामी ने पहली बार लगातार पांच मैच जीते, लियोनल मेसी ने लीग कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया

Sat, 12 Aug 2023 04:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

लियोनल मेसी ने टीम के लिए लगातार पांचवें मैच में गोल किया। उनके लीग कप में आठ गोल हो गए हैं। मेसी के पास अमेरिका में लगातार खिताब जीतने का अवसर है। उनके पास लीग कप के अलावा यूएस ओपन कप में खिताबी जीत हासिल करने का मौका है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : Inter Miami/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी का प्रभाव अमेरिका के क्लब इंटर मियामी पर पूरी तरह दिख रहा है। मेसी की कप्तानी में इंटर मियामी ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। उसने लीग कप के क्वार्टर फाइनल में चार्लोट को 4-0 से हराया। इंटर मियामी ने अपने क्लब इतिहास में पहली बार लगातार पांच मैच जीते हैं। इस जीत के साथ ही टीम ने लीग कप के सेमीफाइनल में पहली बार जगह पक्की की। वहां 16 अगस्त को उसका मुकाबला फिलाडेल्फिया यूनियन से होगा।
विज्ञापन


इंटर मियामी ने मैच की शुरुआत अंदाज में की। उसने 12वें मिनट में ही स्कोर 1-0 कर दिया। जोसेफ मार्टिनेज ने पेनल्टी को गोल में बदल दिया। मेसी ने मार्टिनेज को पेनल्टी लेने के लिए कहा और उन्होंने अपने कप्तान को निराश किया। 32वें मिनट में रॉबर्ट टेलर ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफटाइम तक इंटर मियामी की टीम 2-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में भी मेसी की टीम ने लगातार आक्रामण किए।
Trending Videos

मेसी ने किया आखिरी गोल
मैच के 78वें मिनट में इंटर मियामी की बढ़त 3-0 हो गई। इस बार उसके लिए अपने टीम के किसी खिलाड़ी ने गोल नहीं किया, बल्कि चार्लोट के एडिल्सन मलांदा ने गलती की। उनके आत्मघाती गोल ने इंटर मियामी की जीत लगभग पक्की कर दी। मैच में 85 मिनट हो चुके थे और मुकाबला खत्म होने के नजदीक था। अब तक कप्तान मेसी के खाते में एक भी गोल नहीं था। ऐसा लग रहा था कि इंटर मियामी के लिए यह उनका पहला मैच होगा जिसमें वह गोल नहीं कर पाएंगे, लेकिन 86वें मिनट में सबकुछ बदल गया।

विज्ञापन

मेसी के पांच मैच में आठ गोल
मेसी ने 86वें मिनट में गोल कर इंटर मियामी की बढ़त को 4-0 कर दिया। उन्होंने टीम के लिए लगातार पांचवें मैच में गोल किया। उनके लीग कप में आठ गोल हो गए हैं। मेसी के पास अमेरिका में लगातार खिताब जीतने का अवसर है। उनके पास लीग कप के अलावा यूएस ओपन कप में खिताबी जीत हासिल करने का मौका है। इंटर मियामी की टीम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में 24 अगस्त को सिनसिनाटी के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 27 सितंबर को खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें