मेसी ने किया आखिरी गोल
मैच के 78वें मिनट में इंटर मियामी की बढ़त 3-0 हो गई। इस बार उसके लिए अपने टीम के किसी खिलाड़ी ने गोल नहीं किया, बल्कि चार्लोट के एडिल्सन मलांदा ने गलती की। उनके आत्मघाती गोल ने इंटर मियामी की जीत लगभग पक्की कर दी। मैच में 85 मिनट हो चुके थे और मुकाबला खत्म होने के नजदीक था। अब तक कप्तान मेसी के खाते में एक भी गोल नहीं था। ऐसा लग रहा था कि इंटर मियामी के लिए यह उनका पहला मैच होगा जिसमें वह गोल नहीं कर पाएंगे, लेकिन 86वें मिनट में सबकुछ बदल गया।