फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Williams: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स बनेंगी बार्बी डॉल, महिलाओं के सम्मान में अनूठी पहल

Wed, 13 Aug 2025 01:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीनस विलियम्स जल्द ही ‘बार्बी डॉल’ के रूप में नजर आएगी। इस गुड़िया निर्माता कंपनी ने प्रेरणादायी महिलाओं की अपनी सीरीज में वीनस को लेकर ‘बार्बी डॉल’ बनाई है जिसे शुक्रवार को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
वीनस विलियम्स - फोटो : Venus William (instagram)-@TheTennisLetter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स जल्द ही ‘बार्बी डॉल’ के रूप में नजर आएगी। इस गुड़िया निर्माता कंपनी ने प्रेरणादायी महिलाओं की अपनी सीरीज में वीनस को लेकर ‘बार्बी डॉल’ बनाई है जिसे शुक्रवार को जारी किया जाएगा। इस गुड़िया को उसी तरह की पोशाक पहनाई गई है जो वीनस ने 2007 में विंबलडन चैंपियन बनने के दौरान पहनी थी। यह वही वर्ष था जब पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में महिलाओं को पुरुषों के बराबर पुरस्कार राशि मिली थी। इस गुड़िया की खुदरा कीमत 38 डॉलर बताई गई है, जिसमें वीनस पूरी तरह सफेद पोशाक में होंगी। उनके गले में हरे रंग का रत्न का हार, कलाई का बैंड हाथों में रैकेट और टेनिस बॉल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें