भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने शनिवार को बंगाल टेनिस संघ (बीटीए) के अध्यक्ष पद का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया। उन्होंने हिरण्मय चटर्जी का स्थान लिया। बीटीए की वार्षिक आम बैठक के बाद पेस ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। उन्हें पिछले महीने संघ के प्रमुख पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया था। पुरुष और मिश्रित युगल में 18 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन पेस पहले बीटीए के मानद उपाध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि वे बंगाल टेनिस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।