फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HS Sodhi: भारत के पूर्व दिग्गज पोलो खिलाड़ी एचएस सोढ़ी का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 10 Nov 2024 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोढ़ी को दिग्गज हनुत सिंह, सवाई मान सिंह (जयपुर के महाराजा) और बाद में उनके बेटे भवानी सिंह के साथ पोलो खेलने का अनुभव था।
विज्ञापन
पोलो खेलते खिलाड़ियों की प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व दिग्गज पोलो खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता हरिंदर सिंह सोढ़ी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार देर रात को निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


अपने शानदार करियर में उन्होंने पांच से अधिक गोल का हैंडीकैप हासिल किया था। पोलो जगत में वह बिली सोढ़ी के नाम से लोकप्रिय थे। सोढ़ी को दिग्गज हनुत सिंह, सवाई मान सिंह (जयपुर के महाराजा) और बाद में उनके बेटे भवानी सिंह के साथ पोलो खेलने का अनुभव था। उनके छोटे भाई प्रसिद्ध पोलो खिलाड़ी रविंदर सिंह सोढ़ी भी अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। वह 1980 के मॉस्को ओलंपिक के दौरान भारतीय घुड़सवारी टीम के मैनेजर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें