वर्ल्ड कप के लिए अब 17 दिनों का वक्त शेष रह गया है। इन बचे दिनों को और अधिक रोमांचित और दिलचस्प करने के लिए आईसीसी ने दुनिया के सबसे लंबे बल्ले की प्रदर्शनी लगाई है।
सोमवार को आईसीसी ने अपने हेडक्वार्टर में इस 10 मंजिला लंबे बल्ले की प्रदर्शनी लगाई। गिनीज गुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार यह बल्ला दुनिया का सबसे लंबा बल्ला है। यह 32 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा है।
950 किलोमीटर वजन वाला यह बल्ला सामान्य बल्ले से 32 गुना लंबा है। इस अनोखे बल्ले की खासियत यह है कि इसकी लंबाई सात कारों के बराबर है।
कार्यक्रम के दौरान बल्ला बनाने वाली कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हमद मलिक ने कहा, "वर्ल्ड कप 2015 शुरू होने से पहले हम इस गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की खुशी मना रहे हैं।" बल्ले को मार्च तक दुबई के आईसीसी एकेडमी में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा।