फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपरा विंफ्रे के कार्यक्रम में चुप्पी तोडेंगे आर्मस्ट्रांग

Wed, 09 Jan 2013 12:19 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डोपिंग मामले में जिंदगी भर का प्रतिबंध झेल रहे पूर्व साइकिलिस्ट लैंस आर्मस्ट्रांग ओपरा विंफ्रे के कार्यक्रम में अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। ओपरा विंफ्रें नेटवर्क टेलीविजन चैनल पर 17 जनवरी को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के जरिये आर्मस्ट्रांग खुद पर प्रतिबंध लगाये जाने और सातो टूर डे फ्रांस खिताब छीने जाने के बाद से पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान देंगे।
विज्ञापन


नेटवर्क की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आर्मस्ट्रांग डोपिंग के कथित मामले, वर्षों से लगते आ रहे बेईमानी के आरोपों और अपनी क्षमताओं में इजाफ करने वाली ड्रग्स लेने से इंकार करने संबंधी आरोपों के बारे में चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डोपिंग मामलों की पड़ताल करने वाली अमेरिकी एजेंसी 'यूएस एडीए' ने पिछले वर्ष 10 अक्टूबर को कहा था कि आर्मस्ट्रांग ने खेल जगत के पूरे इतिहास में बेहद पेशेवर ढंग से डोपिंग का इस्तेमाल कर अपनी क्षमताओं में इजाफ किया है। इसके दो सप्ताह बाद अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग संघ ने भी जांच के नतीजों का अनुमोदन करते हुये आर्मस्ट्रांग से सातों टूर डे फ्रांस खिताब छीनते हुये उन पर जिंदगीभर का प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें