फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting World Cup: निशानेबाजी विश्व कप में लक्ष्य और नीरू की जोड़ी पदक से चूकी, भारत ने जीते कुल आठ पदक

Fri, 11 Apr 2025 09:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के लिए सिफत कौर सामरा ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन, रूद्रांक्ष पाटिल (10 मीटर एयर राइफल), सुरुचि (10 मीटर एयर पिस्टल) और विजयवीर सिद्धू ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष के पहले आईएसएसएफ विश्व कप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन शूटरों की बदौलत भारत को दूसरा स्थान मिला। ट्रैप में लक्ष्य श्योराण और नीरू एक अंक से पदक से वंचित हो गए। एक दिन पहले सुरूचि सिंह और सौरभ चौधरी ने एयर पिस्टल की मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक मिला था। भारत ने कुल आठ पदक जीते जिनमें चार स्वर्ण,दो रजत और इतने ही कांस्य पदक शामिल हैं। 
विज्ञापन


चीन 11 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। भारत के लिए सिफत कौर सामरा ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन, रूद्रांक्ष पाटिल (10 मीटर एयर राइफल), सुरुचि (10 मीटर एयर पिस्टल) और विजयवीर सिद्धू ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीते। ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक जीता। चैन सिंह ने थ्री पोजीशन में कांस्य और सौरभ चौधरी ने दो साल बाद पदक जीता। जोरावर सिंह सिद्धू ट्रैप में सातवें स्थान पर रहे। टीम अब लिमा जाएगी जहां दूसरे चरण का विश्व कप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें