फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Boxing U-17: भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य फाइनल में पहुंचे, चार खिलाड़ियों को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

Tue, 12 May 2026 09:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लक्ष्य फोगाट ने एशियाई मुक्केबाजी अंडर-17 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
लक्ष्य फोगाट - फोटो : BFI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लिए एशियाई अंडर 17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगाट अकेले फाइनल में पहुंचे, जबकि चार अन्य मुक्केबाजों को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 75 किलोवर्ग में लक्ष्य ने कोरिया के सियुंगमिन ली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में नरेंद्र नेल्ला (46 किलो) को उजबेकिस्तान के अब्दुल्लाह नूरालीव ने 5-0 से हराया। यश यादव (50 किलो) को मंगोलिया के एस उसुखबातार ने 4-1 से मात दी, जबकि निवेश पाल 54 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान के अब्दुलबोसित युर्सुनबोएव से 5-0 से हार गए। नमन (70 किलो) को उजबेकिस्तान के अब्दुवोहिद अब्दुमाजिदोव ने 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें