फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक: अंबेकर मीतेई ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने

Thu, 12 Nov 2026 08:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डकार

सार

भारत के एल अंबेकर मीतेई ने यूथ ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। वह पहले भारतीय मुक्केबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट की मुक्केबाजी स्पर्धा में गोल्ड जीता है।
विज्ञापन
एल अंबेकर मीतेई - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल अंबेकर मीतेई ने यूथ ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंबेकर मीतेई पुरुषों के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से शिकस्त देकर इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले देश के पहले मुक्केबाज बन गए।
विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले इस प्रतियोगिता में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 के युवा ओलंपिक में रहा था जब शिव थापा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। विकास कृष्ण ने भी 2010 में सिंगापुर में आयोजित युवा ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था। पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में अभ्यास करने वाले अंबेकर ने फाइनल तक का सफर शानदार अंदाज में तय किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले ही दौर में नामीबिया के अब्राहम कालेन्गा को मुकाबले से बाहर कर दिया। इसके बाद सेमीफाइनल में कोलंबिया के इज्जोन जेफ्री गैलेया अरेवालो को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 
मणिपुर के अंबेकर ने फाइनल में भी गजब का संयम और आत्मविश्वास दिखाया। कड़े मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के मुक्केबाज को 3-2 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यूथ ओलंपिक में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी गुंजन भी महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंची हैं, जहां वह स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें