फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे से एक दिन पहले ही दिखा तेंदुलकर का 'मैजिक'

Fri, 24 Apr 2015 03:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महान खिलाड़ी कभी रिटायर नहीं होते। सचिन तेंदुलकर इसकी जीती-जागती मिसाल हैं। बाकी देश सचिन को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को शुभकामनाएं देगा लेकिन दिल्ली के क्रिकेटप्रेमियों को तो एक दिन पहले ही मौका मिल गया।
विज्ञापन


फिरोजशाह कोटला मैदान में डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस टीम के इस मेंटर की एक झलक पाने को दर्शक बेताब थे।

दर्शकों के ‘सचिन-सचिन’ के आह्वान ने इस महान क्रिकेटर को ड्रेसिंग रूम से बाहर खींच ही लिया। मुंबई इंडियंस की जर्सी में सचिन ने जैसे ही चिर-परिचित अंदाज में मुस्कराकर हाथ हिलाया दर्शक जैसे दीवाने हो गए।

साफ लगा कि रिटायरमेंट के बाद भी सचिन का मैजिक अभी जारी है। सचिन ने आईपीएल के छह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले हैं उसके बाद अब मेंटर की नई भूमिका में हैं।
विज्ञापन


मैच से एक दिन पहले भी सचिन ने नेट पर आकर अपने बल्लेबाजों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए थे। हालांकि मुंबई के सपोर्ट स्टाफ में अनिल कुंबले, रिकी पोंटिंग, शेन बांड और जोंटी रोड्स मौजूद हैं लेकिन बल्लेबाजी के बादशाह रहे सचिन की सलाह की अपनी बड़ी वेल्यू है।

हालांकि सचिन के लिए यह जरूरी नहीं कि वह टीम के साथ हर जगह हर मैच में पहुंचे लेकिन कोटला के दर्शक अपने को भाग्यशाली समझ रहे होंगे कि क्रिकेट के भगवान को जन्मदिन से एक दिन पहले ही बधाई देने का मौका मिल गया।
विज्ञापन


एक दर्शक ने प्लेकार्ड में फिल्मी गीत के जरिए इसे प्रदर्शित भी कर दिया। हैप्पी बर्थ डे सचिन, तुम जियो हजारों साल...।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें