फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOC: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 10वीं अध्यक्ष बनीं किर्स्टी कोवेंट्री, इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला

Thu, 20 Mar 2025 09:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोवेंट्री आईओसी की 10वीं अध्यक्ष हैं और इस पद पर नियुक्त होने वाली सबसे युवा हैं। वह 24 जून को थॉमस बाक की जगह पद संभालेंगी। वर्तमान अध्यक्ष बाक 12 वर्षों से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
किर्स्टी कोवेंट्री - फोटो : Kirsty Coventry (instagram-screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किर्स्टी कोवेंट्री को गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला और अफ्रीकी बन गई हैं। कोवेंट्री आईओसी की 10वीं अध्यक्ष हैं और इस पद पर नियुक्त होने वाली सबसे युवा हैं। वह 24 जून को थॉमस बाक की जगह पद संभालेंगी। वर्तमान अध्यक्ष बाक 12 वर्षों से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल के पहले मैच पर छाए संकट के बादल, बारिश कर सकती है दर्शकों का मजा किरकिरा; जानिए मौसम रिपोर्ट

कोवेंट्री ने जताई खुशी
कोवेंट्री ने चुनाव के बाद कहा- 'यह एक असाधारण क्षण है। नौ साल की बच्ची के तौर पर मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन यहां खड़ी होकर हमारे इस अविश्वसनीय आंदोलन में अपना योगदान दूंगी।' बता दें कि, आईओसी का सदस्य बनने से पहले कोवेंट्री जिम्बाब्वे की बेहतरीन एथलीट थीं। उन्होंने अब तक देश के आठ ओलंपिक पदकों में से सात जीते हैं। एथेंस ओलंपिक 2004 में उन्होंने तीन पदक जीते, जिनमें 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक भी शामिल था। चार साल बाद भी उन्होंने सफलतापूर्वक अपना खिताब बरकरार रखा।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दी बधाई
किर्स्टी कोवेंट्री के आईओसी अध्यक्ष बनने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा- नव-निर्वाचित आईओसी अध्यक्ष किर्स्टी को बधाई और शुभकामनाएं। यह एक ऐसा सम्मान है जिसके आप हकदार हैं। मैं लॉस एंजिलिस खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए आपके और आपकी टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें